Indian Army Agniveer Result 2025 : भारतीय सेना अग्नि वीर भर्ती परीक्षा 2025 के लिए अगर आप भी शामिल हुए हैं जिनकी परीक्षा 30 जून से 10 जुलाई 2025 तक आयोजित की गई थी तो जरूर इस समय Indian Army Agniveer Result 2025 के जारी होने का इंतजार कर रहे होंगे क्योंकि आप सभी के फिजिकल टेस्ट अगस्त महीने के प्रथम सप्ताह से प्रारंभ होने जा रही है लेकिन अभी तक रिजल्ट जारी नहीं हुआ है।
जैसा कि आप सभी को पता होगा इंडियन आर्मी अग्नि वीर भर्ती परीक्षा में जिन उम्मीदवार के निर्धारित की गई कट ऑफ मेरिट के अंतर्गत मार्क्स होता है उन्हीं के नाम मेरिट सूची में शॉर्ट लिस्ट की जाती है फिर उन सभी उम्मीदवार की फिजिकल टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी होती है और फिजिकल परीक्षा 100 अंकों का चार ग्रुप के अंतर्गत होता है सभी ग्रुप के अलग-अलग मार्क्स निर्धारित होती है इसके बारे में विस्तृत जानकारी नीचे साझा की गई है।
अग्नि वीर आर्मी भर्ती 2025 के परिणाम जारी होने की डेट को लेकर इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है एग्जाम को दिए लाखों उम्मीदवार परिणाम का इंतजार कर रहे हैं अभी हाल ही में एक प्रेस वार्ता के दौरान सी भर्ती कार्यालय वाराणसी के निदेशक कर्नल शैलेंद्र कुमार ने बताया कि परिणाम 20 या 21 जुलाई को आ सकते हैं परंतु रिजल्ट जारी होने के लिंक अभी तक एक्टिवेट नहीं की गई है।
Indian Army Agniveer Result 2025
इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की गई परीक्षा में प्रश्न सभी पदों के अनुसार अलग प्रकार 1 घंटे में 50 प्रश्न अथवा 2 घंटे में 100 प्रश्नों के उत्तर देने थे हालांकि इस बार कुछ शिफ्ट की परीक्षाओं का स्तर कठिन से माध्यम रहने की वजह से परीक्षा देने वाले उम्मीदवार ज्यादा से ज्यादा प्रश्न को सॉल्व नहीं कर पाए।
इसका सीधा असर कट ऑफ आंकड़े पर देखने को मिल सकता है फिलहाल आप सभी के जितने भी मार्क्स बन रहे हों फिजिकल की तैयारी अभी से प्रारंभ कर देना चाहिए क्योंकि रिजल्ट में नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया लागू होने पर सभी के परीक्षाओं में पूछे गए प्रश्नों का लेवल बराबर कर ली जाएगी और उसी के आधार पर कठिन शिफ्ट वाले परीक्षाओं में मार्क्स बढ़ेंगे।
Indian Army Agniveer Result 2025 Date
इंडियन आर्मी अग्निवीर परीक्षा 2025 के परिणाम जारी होने की बात करें तो फिलहाल विभाग की ओर से अभी तक आधिकारिक रूप से डेट को लेकर कोई पुष्टि नहीं की गई है लेकिन सूत्रों से निकल कर आ रही खबरों के अनुसार 1 से 2 दिनों के भीतर इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट की joinindianarmy.nic.in मदद से जारी कर दी जाएगी जिसे रोल नंबर की मदद से पीडीएफ फाइल में नाम देख सकते हैं।
Indian Army Agniveer Physical Group
परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवार को इस भर्ती के अगले चरण फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा जो चार ग्रुप में होती है सभी ग्रुप के अंतर्गत अलग-अलग मार्क्स निर्धारित होते हैं-
- Group 1 – इसमें 5.30 मिनट में 1. 6 किलोमीटर की दौड़ करने पर 60 मार्क्स और 10 पुल अप्स लगाने पर 40 मार्क्स दिए जाएंगे।
- Group 2 – इसमें 5 मिनट 45 सेकंड में 1. 6 किलोमीटर की दौड़ करने पर 48 मार्क्स और 9 पुल अप्स लगाने पर 33 मार्क्स दिए जाएंगे।
- Group 3 – 6 मिनट में 1. 6 किलोमीटर की दौड़ करने पर 36 मार्क्स और 8 पुल अप्स लगाने पर 27 मार्क्स दिए जाएंगे।
- Group 4- इसके तहत 6 मिनट 15 सेकंड में 1. 6 किलोमीटर की दौड़ करने पर 24 मार्क्स और 7 पुल अप्स लगाने पर 21 मार्क्स 6 बार पुल अप्स लगाने पर 16 मार्क्स दिए जाएंगे।
- Note – 9 फीट लंबी कूद मरनी होगी जो क्वालीफाइंग होगी।
- जिग जैग बैलेंस टेस्ट भी क्वालीफाइंग होगी
Indian Army Agniveer Result 2025 Kaise Check Kare?
- इंडियन आर्मी अग्नि वीर रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
- उसके बाद मुख्य पृष्ठ होम वाले कॉर्नर पर क्लिक करें।
- फिर रिजल्ट पीडीएफ फाइल में दिखाई देगा।
- वहां क्लिक करते ही आपका फोन में रिजल्ट का पीडीएफ डाउनलोड हो जाएगी।
- अपना रोल नंबर दर्ज करके पीडीएफ में रिजल्ट चेक कर सकते हैं।