UPTET Exam Pattern 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) लिखित परीक्षा डेट 1 अगस्त को प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अनाउंस कर दी गई जिसमें बताया जा रहा कि यूपी डेट परीक्षा 29 और 30 जनवरी 2026 को निर्धारित तिथि पर की जाएगी ऐसे में जो उम्मीदवार उत्तर प्रदेश में प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर पर शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं उनको शिक्षक पात्रता परीक्षा को उत्तीर्ण करना जरूरी है तभी नई शिक्षक भर्ती के फॉर्म आने पर आवेदन के लिए पात्र माने जाएंगे।
अगर आप शिक्षक पात्रता परीक्षा के फॉर्म आवेदन करके अपनी पात्रता को पूरा करना चाहते हैं तो इस परीक्षा के एग्जाम पैटर्न एवं नवीनतम सिलेबस के बारे में जानकारी होनी चाहिए ज्यादातर लोग फॉर्म अप्लाई कर देते हैं लेकिन एग्जाम पैटर्न एवं सिलेबस के बारे में जानकारी न होने की वजह से इस परीक्षा को उत्तीर्ण नहीं कर पाते और उनका सपना आधा अधूरा रह जाता है लेकिन अब आप सभी को परेशान होने की जरूरत नहीं क्योंकि आर्टिकल की मदद से UPTET Exam Pattern 2026 के बारे में सारी जानकारी साझा की गई है अंत तक पढ़ना जारी रखें।
जैसा कि आप सभी को पता होगा 3 वर्षों से उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित न होने की वजह से लाखों डीएलएड प्रशिक्षण पूरा किया अभ्यर्थियों के द्वारा बेसब्री से नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार किया जा रहा है क्योंकि आगामी वर्षों में चुनाव की वजह से शिक्षक विभाग में कई सारे पदों पर लाखों की संख्या में प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर पर शिक्षक भर्ती देखने को मिल सकता है तो ऐसे में यूपीटेट 2026 परीक्षा उत्तीर्ण करना आपके लिए बहुत जरूरी साबित होगी।
UPTET Exam Pattern 2026: Overview
परीक्षा का नाम | उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) |
आयोग का नाम | उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग |
एग्जाम डेट | 29 व 30 जनवरी 2026 |
आर्टिकल का नाम | UPTET Exam Pattern 2026 |
Session | 2025-26 |
UPTET Exam Pattern 2026 | Given Below |
Exam Type | Offline |
UPTET Notification Release Date | Last Aug to Sep 2025 |
UPTET Exam Pattern 2026 Hindi
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा पिछले कई वर्षों से न होने की वजह से अचानक 1 अगस्त को परीक्षा तिथि घोषित होने पर जो लोग यूपीटीईटी नोटिफिकेशन जारी होने पर फॉर्म आवेदन करना चाहते हैं उनके द्वारा लगातार एग्जाम पैटर्न एवं सिलेबस के बारे में जानने की कोशिश की जा रही है आपको बता दें कि अभी तक शिक्षा सेवा चयन आयोग की तरफ से एग्जाम पैटर्न में बदलाव किए जाने को लेकर कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं हुई है।
ऐसे में पिछले परीक्षाओं के आधार पर अगर एग्जाम पैटर्न की बात करें तो परीक्षा ऑफलाइन माध्यम से दो दिन में आयोजित की जाएगी पेपर एक परीक्षा उत्तीर्ण करने पर प्राथमिक स्तर एवं पेपर दो उत्तीर्ण करने पर माध्यमिक स्तर की पात्रता मानी जाएगी यूपी टीईटी परीक्षा में 150 प्रश्न 150 अंकों का पूछा जाता है किसी प्रश्न को गलत करने पर कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होती है पेपर को सॉल्व करने के लिए 2 घंटे 30 मिनट का समय निर्धारित होता है पेपर उत्तीर्ण करने के लिए आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को 55% मार्क्स जब की अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवार को 60% मार्क्स लाना अनिवार्य होता है।
UPTET Exam 2026 Paper 1
विषय | कुल प्रश्न | कुल पूर्णांक |
बाल विकास और शिक्षा शास्त्र | 30 | 30 |
भाषा 1 | 30 | 30 |
भाषा 2 (अंग्रेजी/ उर्दू/ संस्कृत) | 30 | 30 |
गणित | 30 | 30 |
पर्यावरण अध्ययन | 30 | 30 |
कुल | 150 | 150 |
UPTET Exam 2026 Paper 2
विषय | कुल प्रश्न | कुल पूर्णांक |
बाल विकास और शिक्षा शास्त्र | 30 | 30 |
भाषा 1 | 30 | 30 |
भाषा 2 (अंग्रेजी/ उर्दू/ संस्कृत) | 30 | 30 |
गणित और विज्ञान या सामाजिक अध्ययन / सामाजिक विज्ञान | 60 | 60 |
कुल | 150 | 150 |
UPTET Notification Release Date
यूपीटीईटी नोटिफिकेशन जारी होने की डेट को लेकर उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा कोई अनाउंस नहीं हुई है लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार खबर निकल कर आ रही जिसमें बताया जा रहा कि यूपीटीईटी नोटिफिकेशन इसी महीने के में जारी कर दी जाएगी और फॉर्म अप्लाई सितंबर से अक्टूबर भर में की जाएगी।
यूपी टीईटी परीक्षा के लिए कौन फॉर्म आवेदन कर सकता है?
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए परीक्षा तिथि घोषित होने के बाद फॉर्म आवेदन करने वाले इच्छुक अभ्यर्थी योग्यता एवं पात्रता के बारे में जानकारी होनी चाहिए तो आप सभी को जानकारी के लिए बता दें कि यूपी टीईटी परीक्षा के लिए फॉर्म डीएलएड की प्रशिक्षण करने वाले या पूरा कर चुके हर अभ्यर्थी फॉर्म आवेदन कर सकते हैं जो इस बार अभी तक पहली सेमेस्टर की परीक्षा नहीं दिए हैं वह भी शिक्षक पात्रता परीक्षा का फॉर्म आवेदन करके परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।।